diwali horizontal

व्यापारियों ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप  अमीनाबाद परीक्षेत्र में संदीप बंसल सहित ढाई सौ से अधिक व्यापारियों ने कराया टीकाकरण

0 173

लखनऊ  : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में अमीनाबाद परीक्षेत्र के नजीराबाद बाजार में लखनऊ प्लाजा में नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम द्वारा लगाया गया। टीकाकरण कराने वालों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल भी शामिल थे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री  सुरेश छबलानी ने बताया कि प्रातः 11:00 बजे से नजीराबाद एवं अमीनाबाद परिक्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी व कर्मचारी टीकाकरण कराने के लिए लखनऊ प्लाजा पहुंचे जहां पर कुशल विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की वैक्सीन का टीका लगाया गया ।टीकाकरण अभियान में प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी पहुंचे और कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो को और प्रेरित करने को कहा। महामंत्री सुरेश छबलानी ने बताया की लगभग  ढाई सौ  व्यापारियों ने टीकाकरण करवाया ।  टीकाकरण अभियान में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगो में नजीराबाद व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र सोनकर, अनुज पंडित,आकाश गौतम, साबीर हुसैन, मोहम्मद सालिम, अरशद अली, अज्जू इजाजुल हुई, मोहम्मद समीर, मोहम्मद साजिद, अजहर जमाल सिद्दीकी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.