diwali horizontal

धनतेरस, दीपावली के त्यौहार को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ने से यातायात प्रभावित

0 120
उरई (जालौन)।दीपावली तथा धनतेरस पर्व को लेकर कालपी के बाजारों में तैयारियां जोर-शोर के साथ शुरू हो गयी है।इलेक्ट्रॉनिक  सामानों, टीवी फ्रिज, मूर्तियों, मिठाइयों की दुकानों में सजावट हो गई है धनतेरस और दीवाली को लेकर वुधवार से ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कालपी के मुख्य बाजार टरनंनगंज में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे है।जिसके चलते बाजार की सड़कों में वाहनों की रेलमपेल के कारण कई बार जाम लगा रहा कपड़ा विक्रेता प्रोपराइटर जय खत्री ने बताया कि इस बार दीपावली में कपड़ों की डिमांड अच्छी-खासी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि कपड़ों में क्वालिटी के साथ तमाम नये नये ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे है।जिसमें बड़ी बात तो यह है कि ज्यादातर ग्राहक तथा महिलाओं को नई डिजाइनो के परिधान पसंद आ रहे पिछले दो साल से कोरोना काल में प्रभावित हुये  ब्यापारियों को इस वर्ष दिवाली, धनतेरस में कारोबार की खासी उम्मीदें दिखाई दे रही है। ब्यापारी सुनील पटवा ने बताया कि दो साल तो बिक्री न के बराबर हुई। इस साल ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहकों के अधिक आने से बाजार के त्यैहारी सीजन में अच्छा चलने की उम्मीद है
Leave A Reply

Your email address will not be published.