diwali horizontal

लखनऊ में चुप ताजिया जुलूस के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, 1 सितम्बर को सुबह 4 बजे से प्रभावी

0 75

लखनऊ में चुप ताजिया जुलूस के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, 1 सितम्बर को सुबह 4 बजे से प्रभावी

लखनऊ: शिया समुदाय द्वारा चन्द्र दर्शन के अनुसार निकाले जाने वाले 8वीं रवि-उल-अव्वल चुप ताजिया के जुलूस को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किए हैं। यह जुलूस 1 सितम्बर 2024 को नाजिम साहब के इमामबाड़े से प्रारम्भ होकर रोज़ा-ए-काज़मैन तक जाएगा। इसके चलते सुबह 4 बजे से लेकर जुलूस की समाप्ति तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।यातायात पुलिस के अनुसार मेडिकल क्रॉस से अकबरी गेट और नक्खास की ओर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर भेजा जाएगा। इसी प्रकार नक्खास से मेडिकल क्रॉस और टुड़ियागंज की ओर, मेफेयर तिराहा और अकबरी गेट से नक्खास और विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर, टुड़ियागंज से गिरधारीलाल इंटर कॉलेज की ओर तथा मंसूरनगर तिराहा से टुड़ियागंज और टापेवाली गली की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को बाजारखाला, लाल माधव, कश्मीरी मोहल्ला, ऐशबाग और नाका जैसे वैकल्पिक मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।इसी क्रम में रोज़ा-ए-काज़मैन तिराहे से मंसूरनगर तिराहा की ओर तथा लाल माधव तिराहे (हैदरगंज) से नक्खास की ओर भी यातायात नहीं जा सकेगा। रकाबगंज पुल से यहियागंज होकर नक्खास की ओर जाने पर भी रोक रहेगी।ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जुलूस के दौरान सामान्य यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, लेकिन किसी आपात स्थिति में एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को प्रतिबंधित मार्ग पर भी अनुमति दी जाएगी। इसके लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.