
उन्नाव : नगर के निराला प्रेक्षागृह में पुलिस अधीक्षक महोदय ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन करके यातायात माह का शुभारंभ किया उक्त कार्यक्रम के अवसर पर पाटरीयार्ड इंटर कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक महोदय अध्यक्षता कर रहे क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु जागरूकता वाहन को क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया उक्त अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चंद्र मिश्र, महिला थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह सेंगर एवं परिवार परामर्श के सलाहकार डॉ आशीष श्रीवास्तव,प्रभा यादव,रामशंकर वर्मा,एसके पांडे,डॉ शशि रंजन,केके मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ रचना सिंह ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया।