diwali horizontal

राजधानी लखनऊ से निरस्‍त हुई ट्रेनें या‍त्रि‍यों को राहत देंगी रोडवेज की 50 अतिरिक्त बसें

0 97

लखनऊ : लखनऊ में दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने 13 सितंबर तक कई रूट को ब्लॉक दिया है। इससे करीब आधा दर्जन रूटों पर रेल सेवाएं बाधित होंगी। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए परिवहन निगम के लखनऊ क्षेत्र ने अतिरिक्त सेवाओं को चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए 50 अतिरिक्त बसों को चला दिया गया है। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों की संख्या को जरूरत के मुताबिक बढ़ा दिया जाएगा। इससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और सफर आसान होगा।

प्रभावित होने वाले मार्ग आरएम के मुताबिक रोडवेज ने चारबाग बस स्टेशन से तकरीबन आधा दर्जन मार्गों पर बस सेवाओं में इजाफा कर दिया है। इनमें प्रमुख रूप से लखनऊ से बछरांवा, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ आदि मार्ग हैं। संडीला से वाया लखनऊ कानपुर के बीच सीधी सेवा शुरू आमजनों की मांग पर रोडवेज प्रशासन ने अपनी बस सेवाओं को और विस्तार दिया है। इसके तहत एक नया रूट संडीला से वाया लखनऊ कानपुर के बीच सीधी बस सेवा गुरुवार से शुरू कर दी गई है।क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए इसे शुरू कराया है। इससे संडीला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्रीय लोग इसका सीधा लाभ उठा सकेंगे। कारोबारियों को मिलेगा इस सेवा से लाभ जो लोग या कारोबारी कानपुर से रोजगार करते हैं उनको इस सेवा से सीधा लाभ मिलेगा। कानपुर से यह सेवा शाम पांच बजे चलेगी। कारोबारियों को कानपुर से खरीदारी कर वापस इसी बस से लौटना आसान हो सकेगा। आरएम पल्लव बोस के अनुसार इस बस सेवा का संचालन शुरू करा दिया गया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.