
संवाददाता-धर्मेन्द्र यादव
इटावा : नगर पालिका सविंदा कर्मी थाना कोतवाली क्षेत्र शाहग्रान (अबुधाबी) निवासी संविदा विद्युत कर्मी रुस्तम अंसारी की आज सुबह लगभग 6:30 बजे विद्युत लाइन ठीक करते वक्त करेन्ट लगने व अचानक नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई, वे सीढ़ी के ऊपर से ही सड़क पर सर के बल गिर गये थे तभी उनके साथी लाइट कर्मी मौके से फरार हो गये ,लोगो ने शव को रखकर मुआवजे की माँग को लेकर हंगामा किया, पुलिस बल ने मौके पर पहुँच कर जाम खुलवाया।
मृतक के लड़के शाहरूख ने बताया कि उनके पिता का शव दो घण्टे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। अब बड़ा सवाल यह है कि, बिना शट डाउन लिये विद्युत लाइन ठीक क्यों की जा रही थी। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, हमे शट डाउन करने की कोई सूचना ही नही मिली। इन सबके विपरीत गौरतलब बात यह भी है कि मृतक बेहद गरीब है घर मे तीन बच्चे है घर मे कमाने वाले भी अकेले रुस्तम अंसारी ही थे जिनकी आज दर्दनाक मृत्यु हो गई।