diwali horizontal

सीएचसी में इलाज की सुविधाएं हुईं अब और हाईटेक : हेल्थ एटीएम मशीन का किया गया उदघाटन.

0 76

 

अमेठी। जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं अब और हाईटेक हो गई है।स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिये जिले के मुसाफिरखाना सीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन का उदघाटन किया गया।जिसका उदघाटन मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र ने किया।बीते रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने जिले के दस सीएचसी में लगने वाले हेल्थ एटीएम मशीन का कलेक्ट्रेट में लोकार्पण किया था।सांसद के लोकार्पण के बाद सभी सीएचसी में इसको लगाया गया।
बता दे कि सीएचसी पर हेल्थ एटीएम पहुंचने से निश्चित ही मरीजों को बड़ा लाभ मिलने वाला है।सीएचसी मुसाफिरखाना में तैनात एलटी चाँदनी शाही ने बताया कि एटीएम हेल्थ मशीन के जरिए शरीर की स्क्रीनिंग होगी।इसमें बीपी,प्लस आक्सीमीटर,ईसीजी,
एचबी शुगर,एचबीएएनसी,पीआरएल,थाइराइड,डी डाईमर,ट्रॉपनिन आई और डब्लूबीसी आदि की जांच करा सकेंगे।इस हेल्थ मशीन में कई अलग अलग प्रकार की जांचे होंगी।इससे मरीजों को न सिर्फ लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा,बल्कि मोबाइल पर ही मरीजों को रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
इस तरह भरा जाएगा रिपोर्ट-
मरीज को हेल्थ एटीएम की सुविधा लेने के लिए पहले अपना मोबाइल नंबर,डेट आफ बर्थ,जेंडर और नाम लिखते ही जांच सुविधाओं का लाभ ले सकते है।उदघाटन के मौके पर डॉ आदित्य सिंह,बीसीपीएम राजीव कुमार पाण्डेय,एलए शमशेर सहित स्टाफ कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.