
पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों और समर्थकों ने किया नमन
पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों और समर्थकों ने किया नमन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू बनारसी दास गुप्ता की 40वीं पुण्यतिथि पर रविवार को डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम 55, पुराना किला स्थित कोठी पर संपन्न हुआ, जहां उनके परिजनों, समर्थकों और अनुयायियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर बीबीडी परिवार के सदस्यों ने बाबू जी के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। शिक्षा और खेल जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास और अधिशासी निदेशक आर.के. अग्रवाल ने बाबू बनारसी दास को नमन करते हुए उन्हें युगद्रष्टा बताया। बाबू जी के सुपौत्र और डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि 28 फरवरी 1979 से 18 फरवरी 1980 तक मुख्यमंत्री रहते हुए बाबू जी ने शिक्षा, कर्मचारी कल्याण, कानून व्यवस्था, सहकारिता और कौमी एकता के क्षेत्र में जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रासंगिक है। बीबीडी परिवार उनके विचारों और मूल्यों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है।श्रद्धांजलि सभा में लखनऊ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, कैलाश पांडेय, अशोक सिंह, अचल मेहरोत्रा, डॉ. पी.एस. जायसवाल, चंद्र प्रकाश गोयल, राजीव बाजपेयी, निहाल खान, कमल वाल्मीकि, आयुष बाल्मीकि, वंदना राज अवस्थी, शान बख्शी, आशा मौर्या, प्रिया गुप्ता, चंद्रा रावत, उमा गुप्ता, कमलेश गुप्ता, राजेश सिंह काली, अजय श्रीवास्तव, रवि विश्वकर्मा, मनोज बाजपेयी, महेश राठौर, अनिल अवस्थी, सुनील यादव, अतीक अंसारी, हसन आब्दी, वसीम खान, के.सी. यादव, सी.पी. गोयल, अमन वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
