
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा !
(सिटीजन वॉयस:हसनगंज उन्नाव,संवाददाता: राणा सुधांशू)
उन्नाव: हसनगंज में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम 164 मोहान विधानसभा के क्षेत्रीय कार्यालय मेहंदीखेड़ा में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।सभा में उपस्थित नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाजवादी आंदोलन व गरीबों, किसानों के हित में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, पूर्व प्रत्याशी डॉ. आँचल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम यादव, जिला सचिव शिवा सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष संदीप यादव सहित ब्लॉक अध्यक्ष हसनगंज सल्तनत बहादुर, नगर अध्यक्ष मोहान तसवर अली, नगर अध्यक्ष न्योतिनी मंशाराम रावत, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सुदीप चौधरी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।हर्ष शर्मा, विनोद रावत, सुरेन्द्र बहादुर, जितेन्द्र यादव, अमित यादव, श्रेयांश यादव, मुन्ना व अवधेश शरण मिश्रा समेत अनेक समाजवादियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की !!