diwali horizontal

एनएसयूआई की बैठक में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि, छात्र अधिकारों व भविष्य पर चर्चा

0 65

एनएसयूआई की बैठक में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि, छात्र अधिकारों व भविष्य पर चर्चा

लखनऊ: में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी शामिल था। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रभारी सुश्री देवकी पटेल ने डॉ. कलाम को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बैठक का मुख्य एजेंडा युवाओं को संगठन से जोड़ने और एनएसयूआई को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा करना था।बैठक को संबोधित करते हुए देवकी पटेल ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे छात्रों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लें और उनके हक एवं अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन की भूमिका समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने में अहम होती है।बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में देवकी पटेल ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा 5000 सरकारी विद्यालयों को बंद करने के फैसले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय समाज के गरीब, दलित और शोषित वर्ग के लिए चिंता का विषय बन गया है क्योंकि इससे उनके बच्चों के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ने का डर है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अन्य विपक्षी दलों और संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन किए और न्यायालय में वाद भी दायर किया, जिसके चलते फिलहाल सरकारी विद्यालयों के मर्जिंग पर रोक लगाई गई है।देवकी पटेल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और भाजपा सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रख रही है, जो शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय ने वर्ष 2018 में छात्र संघ चुनाव कराने की मंजूरी दी है, लेकिन प्रदेश सरकार इसे कराने में विफल है क्योंकि सरकार को डर है कि चुने हुए छात्र नेता शिक्षा व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, बेरोजगारी और अन्य छात्रों से जुड़े मुद्दों के खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं।प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई यूपी सेंट्रल अनस रहमान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा, सौरभ सिंह, आकाश अवस्थी, आफताब जाफरी, प्रदेश महासचिव आर्यन मिश्रा, शुभम खरवार, दिव्यांश शुक्ला, प्रदेश सह सचिव शिवम मिश्रा, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, शहर अध्यक्ष शान मोहम्मद, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष राणा सुधांशु शर्मा एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष तनु आर्या समेत अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

   

Leave A Reply

Your email address will not be published.