diwali horizontal

गुजरात मोरबी पुल हादसे के मृतकों दी श्रद्धांजलि

0 77

लखनऊ। हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा पर आदर्श संग्राम पार्टी व नादरगंज ई-रिक्शा आदर्श चालक संघ के द्वारा गुजरात के मोरबी पुल हादसे में निर्दोष मृतकों की मौत पर शांति के लिए प्रार्थना के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आदर्श संग्राम पार्टी के अध्यक्ष गौतम भारती ने कहा कि जब गुजरात के मोरबी ज़िले में सैकड़ो नागरिक एक साथ दुर्घटना में मर जाते हैं फिर भी सरकार का चुनाव करवाना भारतीय वोटरों के लिए दुख का विषय है।साथ ही नादरगंज ई-रिक्शा आदर्श चालाक संघ के अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि हमारा संगठन मोरबी पुल दुर्घटना में मरे लोगों की मदद करना चाहता है पर गुजरात में चुनाव आचार संहिता लगी है।वहीं, हम सभी चालक संघ के लोग सभी मृतको के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इस अवसर पर कई अन्य दलों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे तथा नारगंज ई-रिक्शा आदर्श चालक संघ के पदाधिकारी व संरक्षक सुशील कुमार, लवकुश गुप्ता, अध्यक्ष अमित गौतम, मोहम्मद अब्दुल खालिद,मोहम्मद अजीज अहमद, मोहम्मद अब्दुल,राजकुमार मौर्या,मोहम्मद एजाज आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.