diwali horizontal

बरसात में उजागर हुई ट्रिपल इंजन सरकार की नाकामी: अखिलेश यादव

0 73

बरसात में उजागर हुई ट्रिपल इंजन सरकार की नाकामी: अखिलेश यादव

साफ-सफाई, जल निकासी और सड़क सुरक्षा के मोर्चे पर बुरी तरह फेल हुई भाजपा, जनता भुगत रही खामियाजा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही की मार अब जनता की जान पर बन आई है। बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही नगरों और महानगरों की बदहाल हालत ने भाजपा के विकास के खोखले दावों की पोल खोल दी है।अखिलेश यादव ने कहा कि नालों और नालियों की समय से सफाई नहीं होने से शहरों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर गड्ढे हैं, कूड़े के ढेर लगे हैं और जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं दिख रही। लखनऊ, काशी, गोरखपुर, कानपुर और झांसी जैसे शहरों में भी हालात एक जैसे हैं, जहां वर्षों से भाजपा का नियंत्रण है। ट्रिपल इंजन सरकार की विफलता का परिणाम अब जनता को भुगतना पड़ रहा है।सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ गड्ढे और खोखले प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। “लखनऊ समेत तमाम शहरों में स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह-जगह खुदाई कर दी गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सफाई बजट का बंदरबांट हो रहा है, काम सिर्फ कागजों पर है,” उन्होंने कहा।उन्होंने चेताया कि सरकार अगर बारिश को गंभीरता से नहीं लेती, तो इससे होने वाले हादसों की जिम्मेदारी उसी की होगी। उन्होंने कहा, “लोग नालों में बह रहे हैं, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। जल जमाव और कीचड़ से आम लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। क्या यही है विकसित भारत का सपना?”अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया। “नौ साल में भाजपा ने ज़मीन पर कोई ठोस काम नहीं किया, उसका पूरा विकास कागज़ों तक सीमित रहा है। अब जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है,” उन्होंने कहा।सपा प्रमुख ने विश्वास जताया कि 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को स्थायी विदाई देगी और सच्चे विकास और जनहित के रास्ते पर फिर से लौटेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.