diwali horizontal

गृह मंत्री शाह का प्रोफाइल फोटो हटाने पर ट्विटर ने दी सफाई, कहा- गलती हो गई

0 194

माइक्रो  : ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पिछले कुछ महीनों से भारत में विवादित रहा है. कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने लेह और जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा दिखाया था, वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल फोटो को हटाने की गलती कर दी. हालांकि अब उसने शाह का फोटो हटाने को लेकर सफाई देते हुए कहा है कि एक बग के कारण ऐसा हुआ था. यह फोटो रि-स्टोर कर दी गई है. गृह मंत्री की प्रोफाइल फोटो हटाने को लेकर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, हमारी ग्लोबल कॉपीराइट पॉलिसी के तहत यह गलती अनजाने में हुई थी, इसकी वजह से प्रोफाइल फोटो लॉक हो गई थी, हालांकि अब इस गलती को सुधार दिया गया है और प्रोफाइल फोटो रि-स्टोर कर दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.