diwali horizontal

महिला का मोबाईल चुराने वाले दो गिरफ्तार

0 144

लखनऊ :   गोमतीनगर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के मोबाइल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि थाने पर 14 फरवरी को पूनम प्रजापति पत्नी अरविंद प्रजापति निवासी ग्वारी गांव ने शाम को एक मुकदमा पंजीकृत कराया था कि वह सब्जी लेने गई थी तभी उनका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया है।

पुलिस ने इस संबंध में सुरेश गौतम पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्वारी गांव और डेनियल दयाल उर्फ गोलू पुत्र जसवंत भान दयाल निवासी ग्वारी गांव को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.