diwali horizontal

करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत

0 170
लखनऊ : भदोही जिले के औराई इलाके में बृहस्पतिवार को करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में जय प्रकाश पाल अपने घर में पम्प लगवा रहा था। पंप लगा रहे रवि पाल (19) ने वाटर पम्प चालू किया तो वह उससे जुड़े बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया । उसे छटपटाते देख उसका छोटा भाई शुभम (17) उसे बचाने आया तो वह भी करंट की जद में आ गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.