diwali horizontal

दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष धर्म सम्मेलन 8 व 9 नवम्बर को

0 129

लखनऊ  धर्म अध्यात्म और ज्योतिष के शंखनाद से विश्व कल्याण की कामना के उद्देश्य से माँ अष्टभुजी राष्ट्रीय धर्म ज्योतिष केन्द्र लखनऊ एवं ज्योतिष प्रांगण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 नवम्बर 2025 से 9 नवम्बर 2025 तक दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष धर्म सम्मेलन का आयोजन बिजनौर रोड लखनऊ में किया जाएगा।

सम्मलेन की आयोजक आचार्य डॉ. रजनी अवस्थी ने बताया कि इस कार्यक्रम में संपूर्ण देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक ज्योतिषाचार्य भाग लेंगे, जिसमें टैरो कार्ड रीडर, स्पिरूच्अल हिलर, रमल ज्योतिष, लाल किताब, ब्रह्म नाड़ी, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा, रेकी, वैदिक कर्मकांड और अक्लट जैसे अन्य पद्धतियों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। राष्ट्रीय ज्योतिष धर्म सम्मेलन का उद्घाटन 8 नवम्बर 2025 को होगा और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे, समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य मोहित शुक्ला होंगे।

9 नवम्बर को प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अजय भांबी, कुमार प्रवीन जैसे अन्य विशेषज्ञ उपस्थित होंगे।सम्मेलन के दोनों दिन सायंकाल सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें कर्नाटक के कलाकार कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम नृत्य, हनुमान चालीसा पर नृत्य और देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रदेशों के हस्तशिल्प और ज्योतिष पर आधारित किताबों के स्टॉल भी लगेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.