diwali horizontal

दो दिवसीय महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल आयोजन 3 व 4 मार्च

0 153

 

उन्नाव : जिला प्रोबेशन अधिकार, रेनू यादव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि ‘‘मिशन शक्ति’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दो दिवसीय महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल का आयोजन मनोरमा शुक्ला, पदाधिकारी, राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत 3 मार्च को तहसील हसनगंज में तथा 4 मार्च को डीएसएन महाविद्यालय में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल आयोजित की गयी है।

 

महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल में महिला कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाए-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, अत्याचार से प्रभावित अनसूचित जाति की पीड़िताओं को आर्थिक सहायता, चिकित्सा विभाग की योजनाओं, महिलाओं को प्राप्त सुविधाओं की समीक्षा, ग्रामीण आर्थिक विकास और नियोजन मे महिलाओं की भागीदारी, ग्राम्य विकास, एसएचजीएस तथा ओडीओपी योजना, दिव्यांगजन से शादी करने पर पुरस्कार, आंगनवाड़ी योजना, अल्पसंख्यक वर्ग हेतु शादी अनुदान योजना, महिला शिक्षा, ग्रामीण शौचालय की स्थिति, गांव में तैनात चैकीदार की उपस्थिति आदि का आंकलन कर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक उपाय कराने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक शत-प्रतिशत पहुॅचाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, विद्यमान कानूनों की जानकारी, पात्र महिलाओं का सम्बन्धित योजनाओं में रजिट्रेशन कराने तथा योजनाओं का साहित्य वितरण कर जागरूक किया जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.