
अयोध्या : जिले के थाना महाराजगंज अंतर्गत पुलिस चौकी पूरा क्षेत्र के बिल्हार घाट रेलवे स्टेशन के पूरब चरेरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय लगभग दो दर्जन भेड़ों के साथ दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।एसओ महाराजगंज अनुपम मिश्रा ने बताया कि ललन पाल पुत्र बुद्धू (62) व तुलसीराम पाल (65) पुत्र बुद्धू निवासी रसड़ा थाना महाराजगंज जिला अयोध्या के हैं। ये दोनों सगे भाई हैं । बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से इन लोगों की मौत हो गई।हादसे में लगभग दो दर्जन भेड़ों के भी ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सीओ सदर डॉ राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की