diwali horizontal

अनियंत्रित हो सफारी डिवाइडर से टकरायी दो घायल, एक की मौत

0 172

 

महराजगंज रायबरेली :  क्षेत्र के पहरेमऊ निवासी 35 वर्षीय युवक की दोस्तों संग शुक्रवार को उड़ीसा जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई व अन्य दो घायल हो गये। शनिवार की रात मृतक का शव पहरेमऊ पहुंचने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पहरेमऊ निवासी सज्जू (35) पुत्र सलीम की गांव के ही सैफ पुत्र रमजान व बबलू पुत्र पीर मोहम्मद से दोस्ती थी। सैफ व बबलू के साथ सफारी गाड़ी से उड़ीसा जाते समय शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे करनाडाडी, मोहनसरांय थाना रोहनिया जनपद वाराणसी के पास अनियंत्रित हो सफारी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे सफारी सवार तीनों मित्र घायल हो गये। गंभीर रुप से घायल सज्जू की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार की रात मृतक का शव गांव पहुंचने पर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने रात में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। चार भाईयों में तीसरे नंबर पर मृतक अलग रहकर मेहनत मजदूरी कर जीवीकोपार्जन करता था। सज्जू की मौत से उसके पीछे पत्नी व उसके तीन बच्चे सरफराज (13), सना (11) व समीर (9) का सहारा छिन गया। मृतक की मौत से गांव में रविवार को भी मातम छाया रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.