
शुक्लागंज,उन्नाव : पश्चिमी चैकी इंचार्ज पुराने यातायात पुल के पास गश्त कर रहे थे, तभी गंगाघाट क्रासिंग के पास उन्हें दो संदिग्ध युवक दिखाई पड़े पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया जहां उनकी तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही की है,मंगलवार सुबह लगभग 10ः20 बजे पश्चिमी चैकी चैकी इंचार्ज अबु मोहम्मद कासिम,हमराही सत्येन्द्र कुमार,आमिर सैफी के साथ गश्त पर थे,तभी दो संदिग्ध युवक दिखाई पड़े पुलिस ने उन्हें रोका जिस पर वह भागने लगे जिस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया और उनकी तलाशी लेकर पूछताछ की जहां सीताराम काॅलोनी निवासी आकाश राठौर के पास से एक किलो सौ ग्राम,वहीं मिश्रा काॅलोनी निवासी समीर उर्फ टइयां के पास एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीआरएस की कार्यवाही की है।