
कानपुर : शास्त्री नगर निवासी अमरदीप सिंह ने बताया कि वह हैलट के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले वह देर रात काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे तभी मेडिकल कॉलेज फुल उतरने के दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। वहीं दूसरी घटना में गोविंद नगर के सीटीआई संजय नगर बस्ती निवासी रॉकी सिंह ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले व विकास नगर से घर लौट रहे थे।
तभी रेव मोती मॉल के सामने बाइक सवार तीन लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। काकादेव थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि दोनों घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराने के साथ ही रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।