diwali horizontal

सागर जिले के देवरी के दो पेट्रोल पंप सील किए गए

0 163

सागर : जिले के देवरी तहसील स्थित दो पेट्रोल पंपों को सोमवार को बॉयोडीजल के अवैध विक्रय और संग्रहण मामले में सील किया गया। जानकारी के अनुसार, जिला आपूर्ति नियंत्रक के निर्देशन में इंडियन ऑयल कॉॅर्पोरेशन सेल्स ऑफिसर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी देवरी द्वारा मेसर्स जगाती पेट्रोलियम ग्राम घोसी पट्टी की जांच की गई

और अवैध संग्रह एवं बिक्री के लिए रखा 5.95 लाख रुपए मूल्य का छह हजार लीटर बॉयोडीजल जब्त किया। इसी प्रकार बिना मेसर्स हिन्दुस्तान बॉयोडीजल ग्राम कोपरा से 6.63 लाख रुपए मूल्य का 6683 लीटर बॉयोडीजल जब्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.