diwali horizontal

मार्फीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0 150

 

बाराबंकी : फतेहपुर क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस ने 240 ग्राम मार्फीन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मौर्य के अनुसार, मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग मारफीन लेकर आने वाले हैं। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी ने उ.नि. प्रफ्फुल कुमार यादव, कां. रंजन राय, राज बहादुर सिंह, दीपक जायसवाल को मार्फीन तस्कर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जिसके बाद पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये पते ग्राम सिहाली मार्ग पहुंचकर तस्करों का इंतजार करने लगे। इसी बीच कुछ देर के बाद दो व्यक्ति आते दिखाई दिये।

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो यह लोग जंगल की तरफ भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनो को धर दबोचा। पुलिस के पूछतांछ पर उसने अपना नाम मुन्ना पुत्र स्व. मुस्तफा व नसीम पुत्र स्व. अब्दुल्ला निवासीगण हसनपुर टाण्डा बताया। पुलिस ने जब इन लोगों की तलाशी ली तो दोनो के पास से 240 ग्राम मार्फीन बरामद किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मौर्य का कहना है कि इनमें से मुन्ना नाम का तस्कर का ऐतिहासिक अपराध रहा है यह एनडीपीएस एक्ट के तहत चार बार जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने इन दोनो पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा का जिक्र कर जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.