diwali horizontal

जनपद में अलग अलग घरों मे घुसे थे दो स्पेक्टिकल कोबरा सर्पमित्र डॉ आशीष ने किये सुरक्षित रेस्क्यू

0 110

 इटावा  : जनपद इटावा में अलग अलग दो जगह आज 5 फ़ीट व 4 फ़ीट लम्बे स्पेक्टिकल कोबरा सर्प के दिखाई देने की सूचना मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को फोन पर  मिली। एक कॉल कचौरा रोड पर स्थित विक्रमपुर गाँव से जय सिंह राजपूत व एक कॉल जसवंतनगर के कटे खेड़ा से भुवनेश यादव के घर से आई। दौनो कोबरा निकलने की सूचना मिलते ही सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी तत्काल अकेले ही मौके पर पहुंचे और दोनों कोबरा सर्प को अपने विशेष उपकरणों की सहायता से बिना किसी नुकसान पहुंचाए ही बड़ी मशक्कत के बाद 5 से 10 मिनट मे ही सुरक्षित पकड़ लिया व दौनो को ले जाकर उसके प्राकृतवास में छोड़ भी दिया। वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष ने जानकारी देते हुये बताया कि ये दौनो बेहद ही खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा सर्प थे जिसमें जानलेवा न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है । इनके द्वारा किसी भी इंसान को काट लेने से मात्र 10 से 20 मिनट में ही उसकी मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जनपद में किसी अन्य प्रकार के जहरीले सर्प, जैसे करैत या रसल वाइपर के भी दंश से पीड़ित होने पर किसी भी व्यक्ति को सही समय पर उपचार न मिलने पर उसकी असमय मृत्यु भी हो सकती है

अतः  इस समय बरसात के समय में रात्रि में कहीं भी अंधेरे में जाते वक्त बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है कृपया घर मे पुराना समान रखे हुये एरिया में या घर के बाहर कहीं भी हमेशा जूते पहनकर व टोर्च लेकर ही निकले यदि कभी कोबरा या करैत की बाइट हो भी जाये तो किसी झाड़ फूंक कर ढाक बजाने वाले ढोंगी या किसी सरसों पढ़कर फेंकने वाले तांत्रिक के पास बिल्कुल भी न जायें कृपया तत्काल ही बिना समय गंवाये ही उस पीड़ित व्यक्ति या महिला को सैफई के मिनी पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर भर्ती करायें। हाल ही में जनपद में कोबरा व करैत बाइट से दो से तीन लोगो की सही समय पर सही इलाज न मिलने पर असमय मौत भी हो चुकी है । जनपद इटावा में सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी के द्वारा लोगो को लगातार जागरूक करने का अब यह असर हो चुका है कि,लोगो ने सर्पों को मारना ही छोड़ दिया है अब सभी सर्पमित्र डॉ आशीष को लगातार कॉल कर 7017204213 पर सूचना देने लगे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.