
लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन भारतीय रिजर्व बैंक के डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एन्ड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट डीएसआईएम में ग्रेड बी अधिकारी के पद पर हुआ है। इनमें शिवांगी मिश्रा और दिलीप कुमार वर्मा शामिल हैं।शिवांगी ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और फिर एमएससी किया। अभी पीएचडी कर रहे हैं। साथ ही तैयारी भी कर रही थी। शनिवार शाम को रिजल्ट आया तो खुशी का ठिकाना नहीं था। इसी तरह दिलीप कुमार वर्मा को दूसरे प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से बीएससी, एमएससी करने के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट लखनऊ से बीटीसी की पढ़ाई भी की। साथ ही तैयारी भी करता रहा। अब सफलता मिली तो सपना सच हो गया।