diwali horizontal

मोहनलालगंज में लक्जरी कार से बकरियां चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी और वाहन बरामद

0 76

मोहनलालगंज में लक्जरी कार से बकरियां चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी और वाहन बरामद

लखनऊ: के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में एक सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जिसमें चार पहिया वाहन का इस्तेमाल कर ग्रामीण इलाकों से बकरियां चोरी की जा रही थीं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की हुई बकरियों की बिक्री से प्राप्त नकदी और चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।घटना 24 जून की है जब दो ग्रामीणों, विकास कुमार और रामफेर, ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव ललूमर और डबेरिया भरसंवा से बकरियां चोरी हो गई हैं। इस सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस ने तुरंत दो टीमों का गठन कर आसपास के क्षेत्रों और हाईवे पर लगे कैमरों के फुटेज की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि चोरी की वारदातों में एक ही कार का इस्तेमाल किया गया है।पुलिस ने 25 जून को आरोपियों को सैय्यद बाबा मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए शारिक अब्बास और सूरज उर्फ भोला ने पूछताछ में चोरी स्वीकार करते हुए बताया कि वे चोरी की बकरियों को हैदरगढ़ बाराबंकी के बाजार में लगभग 17,000 रुपये में बेच चुके हैं और पैसे को आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बिक्री की नकदी 7,230 रुपये और चोरी में प्रयुक्त सफेद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक संगठित गिरोह के रूप में लक्जरी कार का उपयोग कर रात के समय विभिन्न ग्रामीण इलाकों का रुख किया। दिन के वक्त वे गांवों में जाकर घरों के बाहर या सड़कों के किनारे बंधी बकरियों को गुप्त रूप से चिन्हित करते और फिर रात को उन स्थानों से बकरियां चोरी कर लेते। यह गिरोह लगातार चोरी की वारदातें करता रहा है, जिस पर पुलिस अब अन्य थानों से भी जानकारी जुटा रही है।अपराध इतिहास की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। शारिक अब्बास के खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सूरज उर्फ भोला पर भी मोहनलालगंज में कई अपराध दर्ज हैं।पुलिस ने इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है और ग्रामीण इलाकों में बढ़ती पशु चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, साजिद अली, सौरभ सिंह, राहुल पासवान और सिपाही राहुल राज शामिल रहे।यह सफलता ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं के विरुद्ध पुलिस की जागरूकता और तत्परता का उदाहरण है, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।

     

Leave A Reply

Your email address will not be published.