
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो युवक गिरफ्तार
(सिटीजन वॉयस: रायबरेली रिपोर्टर:महताब खान)रायबरेली: स्वामी प्रसाद मौर्य पर थप्पड़कांड के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरसतगंज निवासी देवेन्द्र भीमराज और बस्तेपुर निवासी हिमांशु मौर्य के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भड़काऊ टिप्पणियां कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया। इससे पहले मौर्य समाज को गाली देने के मामले में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर आशीष तिवारी भी सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर जातिगत या भड़काऊ टिप्पणी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।