diwali horizontal

U P LIVE:

0 23

U P LIVE:

 

1 सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे। शंकराचार्य ने बुधवार को लखनऊ से गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया था। काशी से 7 मार्च को निकलने के बाद जौनपुर, सुल्तानपुर, सीतापुर होते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंचे थे।

2 एलपीजी गैस की किल्लत से केजीएमयू हॉस्टल की मेस बंद!

3 लखनऊ में मां और नेत्रहीन बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। उसने घिरने पर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया था। आरोपी की तलाश पुलिस की चार टीमें लगातार कर रही थीं। यह हाफ एनकाउंटर बुधवार रात हुआ।
4 लखनऊ में एसटीएफ और निगोहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में करीब 775 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कौशल कुमार (22) को गिरफ्तार किया है, जो मुरादपुर, थाना बिंदकी, जिला फतेहपुर का रहने वाला है।
5 लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने LPG सिलेंडर के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने एक-एक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। यह देखते ही कई कार्यकर्ता सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने घसीट-घसीटकर गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी की छत पर चढ़ गए
6 यूपी सरकार ने सस्पेंडेड IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को करीब 1 साल बाद बहाल कर दिया है। आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजनेसमैन विश्वजीत दत्ता से 1 करोड़ रुपए का कमीशन मांगा था। न मिलने पर प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी।
7 प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाली स्वाति अघोरी ने एक और पोस्ट किया है। इस बार भीम आर्मी प्रमुख नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को धमकी दी है। उसने कहा- अगला हमला इस पर होगा, मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आएगा।
8 UPSC में सिलेक्शन को लेकर बिहार की आकांक्षा सिंह और बुलंदशहर की शिखा गौतम के बाद अब गाजीपुर में SDM के ड्राइवर की बेटी प्रियंका चौधरी का दावा भी झूठा निकला। 79वीं रैंक पर गाजीपुर की प्रियंका का नहीं, बल्कि राजस्थान की प्रियंका का सिलेक्शन हुआ है।
9 यूपी में मऊ, देवरिया समेत 10 शहरों में घनी धुंध छाई हुई है। कई जगह विजिबिलिटी 30 मीटर तक सिमट गई है। कुछ सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंडी हवाओं और नमी की वजह से धुंध और घनी हो सकती है।
10 IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। लखनऊ में LSG का पहला मुकाबला दिल्ली की टीम से 1 अप्रैल को होगा। इसके अलावा 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस की टीम LSG से भिड़ेगी। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.