
यूक्रेन ने रूस पर भीषणतम हमला किया,पुतिन हुआ भौचक्का।
Ukraine -Russia War: यूक्रेन ने रूस में बड़ा हमला करते हुए उसके पांच एयरबेस को निशाना बनाया है। यूक्रेन के इस ड्रोन हमले में रूस के अरबों डॉलर की कीमत के 41 जेट तबाह हो गए। यूक्रेन के हमले के बाद माना जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी सेना को बड़ी जवाबी कार्रवाई का आदेश दे सकते है। रूस की ओर से बड़ी कार्रवाई की आशंका के साथ ही ये भी चर्चा है कि इसमें किस तरह के हथियारों का इस्तेमाल होगा। रूस की ओर से परमाणु हथियार ले जाने वाली RS-28 सर्मट और सटन-2 जैसी खतरनाक मिसाइलों को तैनात किए जाने की अपुष्ट खबरें हैं। ये न्यूक्लियर मिसाइलें रूस ही नहीं दुनिया के सबसे विनाशकारी हथियारों में शामिल हैं। इनका इस्तेमाल किया गया तो ये यूक्रेन में बड़ी तबाही की वजह बन सकती है।
