diwali horizontal

ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड द्वारा आयोजित होने वाली अहलेबैत कॉन्फ्रेंस का लोगो रिलीज़ करते उलेमा

0 184
लखनऊ। लखनऊ में शिया समुदाय की समस्याओं पर विचार विमर्श करने तथा उनको कैसे हल किया जाये एक बैठक इमामबाड़ा इकराम उल्लाह खाँ में आयोजित हुई। बैठक में मौलाना जाफ़र अब्बास, मौलाना सैफ़ अब्बास, मौलाना एजाज़ अब्बास, मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना फ़रीदुल हसन, मौलाना रज़ा अब्बास, मौलाना सदफ़, मौलाना सखलैन आब्दी, मौलाना रहमत के अतिरिक्त दिल्ली से आये मुख्य अतिथि छम्मन ने 26 नवम्बर 2022 को विक्टोरिया स्ट्रीट पर स्थित शिया पी०जी० कालेज में चौथी अहलेबैत कान्फ्रेंस आयोजित करने का निर्णय लिया। इस कॉन्फ्रेस में देशभर से लगभग 200 प्रतिनिधि धर्मगुरू भाग लेंगे। बैठक के पश्चात अहलेबैत कॉन्फ्रेंस का “लोगो” भी रिलीज़ किया गया। ये जानकारी संस्था के प्रचार मंत्री हुसैन ज़ामिन नक़वी ने दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.