diwali horizontal

लखनऊ में अनएकेडमी का पहला लर्निंग सेंटर 25 जुलाई से शुरू होगा

0 158

 

अनएकेडमी के सेंटर कंपनी के ऑफलाईन लर्निंग सेंटर हैं

 

लखनऊ: भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्लेटफॉर्म, अनएकेडमी ने आज घोषणा की कि यह उत्तर प्रदेश में अपना पहला लर्निंग सेंटर लखनऊ में 25जुलाई, 2022 को खोल रहा है। कोटा, राजस्थान में पहले दो अनएकेडमी सेंटर खोलने के बाद, यह देश में ब्रांड का तीसरा लर्निंग सेंटर है। अनएकेडमी सेंटर लर्नस के लिए ऑफलाईन क्लास आयोजित करते हैं और यहां पर नीट-यूजी, आईआईटी जेईई, एवं फाउंडेशन (9-10) कोर्स श्रेणियों के लिए सर्वश्रेष्ठ एजुकेटर्स का मार्गदर्शन मिलता है।

अनएकेडमी की शैक्षणिक टीम में शशि प्रकाश सिंह, डॉ. वी.पी सिंह, विनीत चौहान, राजेश कुमार शर्मा, मनोहर कंबोज, और हिमांशु सैनी जैसे अनुभवी एजुकेटर्स शामिल हैं। अनएकेडमी सेंटर विद्यार्थियों को ब्रांड की सर्वश्रेष्ठ सेवाएं जैसे शीर्ष एजुकेटर्स, उत्तम शिक्षण विधि, और भारत के सर्वोच्च एजुकेटर्स द्वारा तैयार की गई अध्ययन सामग्री तथा ऑनलाईन सब्सक्रिप्शन के फायदे प्रदन करने के लिए बनाए गए हैं।

ये सेंटर अध्ययन का प्रीमियर ऑफलाईन अनुभव, हाई टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर, जैसे फंक्शनल लाईब्रेरी, डाउट क्लियरिंग के सत्र, और इंटरैक्टिव स्मार्टबोर्ड के साथ क्लासरूम्स की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को अतिरिक्त फायदे, जैसे इन-पर्सन मेंटरिंग, सवालों को हल करने के लिए विशेष सत्र, और नियमित रूप से पैरेंट एजुकेटर मीटिंग्स का आयोजन भी होता है। लखनऊ के सेंटर में नीट-यूजी प्रत्याशियों के लिए प्रवेश लिए जा रहे हैं और इसके बैच अगस्त, 2022 के पहले सप्ताह से शुरू होंगे।

अनएकेडमी जल्द ही जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, पटना, पुणे, बैंगलुरू, दिल्ली एनसीआर में भी ऑफलाईन सेंटर शुरू करेगा।

अनएकेडमी लखनऊ सेंटर एमजीएस 24, 24बी, अलीगंज, वार्ड अलीगंज स्ट्रीट, उत्तर प्रदेश – 226024 पर स्थित होगा और यह नीट यूजी एवं जेईई प्रत्याशियों के लिए 25 जुलाई से सातों दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.