
बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना के तहत कन्या भ्रूण हत्या न करने की नव विवाहित जोड़ो को दिलायी शपथ।
Under the Beti Bachao, Beti Padhao scheme, the pledge administered to newly married couples not to commit female feticide.
उन्नाव: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत बुधवार को निराला प्रेक्षागृह में 17 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ,वैवाहिक कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सफल सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी,इस वैवाहिक कार्यक्रम में कुल 17 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया जिसमे 6 जोड़े ब्लॉक नवाबगंज, 6 जोड़े सिकंदर पुर सरोसी एवं 5 जोड़े ब्लॉक बिछिया से सम्मिलित हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब एवं बेसहारा लोगों के पुत्र एवं पुत्रियों को शादी अनुदान का लाभ देकर समाज में एक पूण्य का कार्य किया है पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहॅुचाने की बात कही, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी जोड़ो को सामूहिक रूप से आर्शीवाद देते हुये कहा कि दाम्यपत्य जीवन को खुशहाल बनाये रखने के साथ ही विकास की धारा में बराबर का सहयोग बनाकर परिवार का नाम रोशन करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 51000 की धनराशि प्रति जोड़े सरकार द्वारा व्यय किया जाता है जिसमें 35000 कन्या के खाते में, 10000 की वैवाहिक सामग्री तथा 6000 वैवाहिक समारोह मे व्यय किया जाता है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के कई विकास खण्ड़ों में लक्ष्य के अनुरूप बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम बहुत अच्छे वातावरण में सम्पन्न कराया गया है ताकि जनपद के हर कोने का गरीब इस योजना से लाभान्वित हो सके सभी नव विवाहित जोड़ो को शुभकामनायें व्यक्त की
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बेटी बचाओं,बेटी पढाओं योजना के तहत कन्या भ्रूण हत्या न करने की नव विवाहित जोड़ो को शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा राजेश कुमार प्रजापति, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र भदोरिया,समाज कल्याण अधिकारी (विकास) ललिता यादव, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं नव विवाहित जोड़े एवं उनके परिजन आदि उपस्थित थे।