
ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के अध्यक्षता मे पोषण माह के अंतर्गत ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी बहनो के कार्यो की समीक्षा समेत किया गया क्षमताबर्धन
सोनभद्र/ब्यूरोउक्त क्रम मे आज बाल बिकाश परियोजना म्योरपुर मे प्रखंड परियोजना अधिकारी हृदय नारायण जी के उपस्थिति मे ब्लॉक प्रमुख महोदय ने पोषण पे कार्यो की आंगनवाड़ी बहनो का उत्साह बर्धन किया साथ ही UP TSU से जिला प्रतिनिधि कुशल त्रिपाठी द्वारा सभी आंगनवाड़ी बहनो को बताया गया की अपने ग्राम पंचायत मे सभी गर्भवती माता, धात्री माता ,किशोरियो के साथ बैठक के माध्यम से और ग्राम स्वास्थ्य स्वक्षता एवं पोषण दिवस पर पोषण युक्त भोजन एवं हरी साग सब्जी के प्रदर्शन कर उपरोक्त सभी लाभार्थियों को स्वास्थ एवं पोषण से संबंधित जागरूक करना है और सभी सेवाएं दिलवाना सुनिश्चित करे साथ मे कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हे स्वास्थ्य सेवाओ के साथ उन बच्चों की गृह आधारित देखभाल सुनिश्चित किया जाय और पिरामल फाउंडेसन के डिस्ट्रिक प्रोग्राम लीडर वीरेंद्र पाण्डेय द्वारा फोन काल आधारित दुलार कार्यक्रम के माध्यम से सभी बच्चों के माता पिता द्वारा आगनवाड़ी बहन द्वारा बताये गये फोन नम्बर 08068971703 पर कॉल करना होगा उसके पश्चात प्रतिदिन फोन कॉल के माध्यम से बच्चों के माता पिता को दुलार एवं गृह आधारित गतिविधियों से बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक और सामाजिक विकास मे बहुत ही सहयोगी साबित होगा बाल विकाश परियोजना अधिकारी महोदय द्वारा सभी बिन्दुओ पर बिस्तृत चर्चा करते हुए पोषण माह की गतिविधि एवं आंगनवाड़ी बहनो द्वारा किये जाने वाले समस्त कार्यो की समीक्षा की साथ मे महिला पर्वयेक्षक सरोज देवी UP TSU से यस्वी पाण्डेय, बाल विकास परियोजना से ब्लॉक कोर्डिनेटर शक्ति सिंह द्वारा पोषण माह मे सभी आंगनवाड़ी बहनो को स्वास्थ्य विभाग और ग्राम प्रधान और ग्राम के लोगो की एक समिति बनाकर उक्त समिति के साथ ग्राम सभा मे बैठक और चौपाल के माध्यम से पोषण युक्त समाज के निर्माण हेतु विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया उक्त बैठक मे यूनिसेफ से श्रृंगी पाण्डेय समेत सभी अंगनवाड़ी उपस्थित थी ।