diwali horizontal

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में विकास कार्यक्रमों के महत्वपूर्ण एजेंडा बिन्दुओं पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

0 51

  जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में विकास कार्यक्रमों के महत्वपूर्ण एजेंडा बिन्दुओं पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

कुशीनगर: समीक्षा बैठक दौरान जिलाधिकारी ने मुसहर परिवारों उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के क्रम में समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संचालित योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करते हुए उसकी सूची ग्राम सभाओं में खुली बैठक के माध्यम से दी जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि किसी ग्राम सभा में एक ही मुसहर परिवार है तो उसे भी सूची में शामिल करते हुए योजनाओं से संतृप्त किए जाएं, तथा 15 दिवस के भीतर इस अभियान के अंतिम चरण में संबंधित ग्राम सभाओं में चौपाल का आयोजन कर सभी संबंधित को योजनावार लाभान्वित कर सूची उपलब्ध कराएं ताकि रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा सके।
      जिलाधिकारी के जनता दर्शन दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि माह जून के 08 मामले, अगस्त के 16, सितंबर के 50,तथा अक्टूबर में अभी तक के कुल 84 मामले लंबित हैं। उन्होंने सभी संबंधित को 3 – 4 दिवस के अंदर सभी लंबित मामलों को निस्तारण कर लिए जाने हेतु निर्देशित किया।
      इस अवसर पर परियोजना निदेशक पियूष, डीसी मनरेगा राकेश, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविन्द्र प्रसाद सहित,अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.