diwali horizontal

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में भव्यता, स्वच्छता और प्रकाश से दमका छठ पर्व

0 64

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में भव्यता, स्वच्छता और प्रकाश से दमका छठ पर्व

लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व स्वच्छता, प्रकाश और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सफलता के पीछे नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा की सतत मॉनिटरिंग, मार्गदर्शन और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ पर्व की तैयारियों की स्वयं समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न जनपदों के प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया और वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सभी नगर निकायों से सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की स्थिति की लगातार समीक्षा की। उनके निर्देशन और प्रेरणा से नगर कर्मियों, अधिकारियों और प्रशासनिक टीमों ने दिन-रात मेहनत कर घाटों को स्वच्छ, सुसज्जित और प्रकाशमान बनाया।सफाई मित्रों की मेहनत और विद्युत कर्मियों की सक्रियता के कारण प्रदेश के घाटों पर इस वर्ष का छठ पर्व स्वच्छता और दिव्यता का प्रतीक बन गया। विद्युत रोशनी से सजे घाटों पर श्रद्धालुओं को अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिससे संपूर्ण वातावरण आस्था और आनंद से भर गया।मंत्री ए.के. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व की सफलता छठ मैया और सूर्यदेव की कृपा से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा तथा नगर कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की निष्ठा और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध नगरों का निर्माण संभव है।
छठ पर्व की शानदार व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली। दो दिनों तक #ThanksAKSharma4_भव्य_छठ सहित कई हैशटैग लगातार ट्रेंड करते रहे। लगभग 13,000 से अधिक श्रद्धालुओं, नागरिकों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया पर मंत्री ए.के. शर्मा को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।नगर विकास मंत्री ने सभी नगर कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर विकास विभाग जनता की सेवा और स्वच्छ, सुंदर नगरों के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.