
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का आगमन, 2 मई को लखनऊ में जिला स्तरीय मासिक बैठक को करेंगी संबोधित
लखनऊ: केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल 2 मई 2025, शुक्रवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित जिला स्तरीय मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता भाग लेंगे।बैठक के दौरान अनुप्रिया पटेल पार्टी और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगी और आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश देंगी। इस कार्यक्रम की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (युवा मंच) संजीव सिंह राठौर ने दी है।इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
