diwali horizontal

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है

0 106

Career: 

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। सबसे खास बात यह रही है कि 2021 की तरह 2022 के नतीजों में भी पहले तीन स्थान लड़कियों के नाम रहे हैं। वहीं इस बार तो पहले चारों स्थान पर लड़कियों का कब्जा रहा है। एक और खास बात यह है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने टॉपर्स के मामले में आईआईटी समेत बड़े संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है।

डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। डीयू के ही किरोड़ीमल कॉलेज की गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान मिला है। आईआईटी हैदराबाद से इंजीनियरिंग करने वाली उमा हरीती एन को तीसरा स्थान मिला है। वहीं डीयू के ही मिरांडा हाउस की स्मृति मिश्रा को चौथा स्थान मिला है। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 933 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वालों में 613 पुरूष और 320 महिलाएं हैं, वहीं टॉपर्स की बात करें तो महिला कैंडिडेट्स का बोलबाला रहा है। टॉप 25 में 14 महिला कैंडिडेट्स हैं और 11 पुरूष हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में एक बार यह अहम रही है कि नामी कॉलेजों से ग्रैजुएशन करने वाले आगे रहे हैं।

टॉपर इशिता किशोर ने डीयू के एसआरसीसी कॉलेज से इकनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की है। एसआरसीसी बीकॉम ऑनर्स और इकनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। गरिमा लोहिया ने डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की है। तीसरे नंबर पर रहने वाली उमा ने आईआईटी से सिवल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वहीं चौथे नंबर पर रही स्मृति मिश्रा ने मिरांडा हाउस से बीएससी की पढ़ाई की है।

यह रिजल्ट दिखाता है कि अगर कैंडिडेट्स अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई ध्यान से करें तो फिर सिविल सेवा जैसे मुश्किल एग्जाम भी पास हो जाते हैं। बस पढ़ाई पर ध्यान और तैयारी कैसे की जाती है, यह अहम होता है। टॉप 25 में शामिल कैंडिडेट्स ने साइंस, कॉमर्स, इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन की है। आईआईटी, एनआईटी, डीटीयू, नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पास आउट कैंडिडेट्स है। 11 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था, जिसमें से 13090 ने लिखित परीक्षा पास की है।

सिविल सर्विस एग्जाम के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), सेंटल सर्विसेज, ग्रुप एक और ग्रुप बी के अधिकारियों का चयन किया जाता है।

पिछले साल 2021 का कैसा रहा था रिजल्ट?
सिविल सर्विस एग्जाम 2021 में टॉप थ्री स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा था। पिछले साल श्रुति शर्मा ने टॉप किया था, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ था।

 

सिटीजन वौइस् की ओर से सभी चयनित को बधाई एवं सिटीजन वौइस् आपके अच्छे भविष्य के लिए कामना करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.