
एहसास फूड बैंक के कार्यों की चारो तरफ हो रही सराहना
बाराबंकी : उ0प्र0 एहसास फूड बैंक द्वारा शहर के फुटपाथी जरूरतमंद लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए अभिनव कार्य कर रहा है। बीते 20 दिसम्बर से रात्रि 9 बजे के बाद शहर में फुटपाथ पर पाए जाने वाले, रैन बसेरों में रात्रि व्यतीत करने वाले, रिक्शो पर सोने वाले रिक्शा चालकों को गुड़ फुंगफली की पट्टी, रामदाने व लाई के लड्डू, गजक आदि खाने की सामग्री देकर उनको भूखे नही सोने व ठंढ से बचाने का कार्य किया जा रहा है। समाज सेवी रत्नेश कुमार के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन की टीम के सहयोग रात्रि में रेलवे स्टेशन, देवा रोड, पटेल तिराहा, सतरिख नाका, धनोखर चैराहा आदि स्थानों पर लगभग तीन सौ लोगों को गुड़ पट्टी, रामदाना व लाई के लड्डू वितरित किया गया है। समाजसेवी रत्नेश कुमार ने बताया कि गुड़ मूंगफली, रामदाना खाने से जाड़े के मौसम में बहुत फायदा करता है, जो लोग ठंढ में रात्रि फुटपाथ पर बिताते हैं उन्हें ठंढ से बचाने में यह खाने वाली गुड़ मूंगफली रामदाना के लड्डू वितरित किया जा रहा है।
मेरा मकसद है कि किसी की भूख से वे ठंढ से जनहानि नही होनी चाहिए। श्री कुमार ने कहा कि एहसास फूड बैंक बाराबंकी में पिछले 38 महीने से 100 बेसहारा लोगों को भोजन कराने के लिए राशन किट का वितरित कर रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। ठंढ में फुटपाथी जीवन को भी बचाना हमारा व फूड बैंक कर्तव्य है, जिसे शचि सिंह के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। गुड़ मूंगफली की पट्टी, रामदाना लाई के लड्डू वितरण में पत्रकार आसिफ हुसैन, लवकुश शरण आनंद, मनीष सिंह, अनिल यादव, पंकज राणा, तौफीक आदि लोगों का सहयोग रहा है।