diwali horizontal

जिला विद्यालय निरीक्षक के आवास पर अज्ञात  अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़।

0 183

जिला विद्यालय निरीक्षक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली : जहां एक तरफ प्रदेश की सरकार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है। अराजकतत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि सरकारी अधिकारियों को नही छोड़ रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला विद्यालय निरीक्षक के आवास पर कुछ अराजक तत्वों ने अभद्रता करते हुए दरवाजे पर तोड़-फोड़ करने की कोशिश की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात चंद्र शेखर मालवीय को शुक्रवार की रात कुछ अराजकतत्व चंद्रशेखर के आवास पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। पूछा गया तो जिला विद्यालय निरीक्षक के लिए अराजकतत्वों ने अभद्र शब्दों का जमकर इस्तेमाल किया।

इसी बीच जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुलिस को सूचना दी तो तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी व शहर कोतवाल अतुल सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक अराजकतत्व मौके से फरार हो चुके थे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और अज्ञात लोगों खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। और अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन बीते दिन ऐहार इंटर कालेज के प्रबंध समिति का चुनाव होना है। जिसमे विवाद होने की स्थिति में मैंने संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल, लखनऊ को अग्रिम मार्गदर्शन के लिए पत्र लिखा है। इससे प्रभावित होने वाले लोग ही हमला करा सकते हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर मालवीय ने एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे अज्ञात लोगों द्वारा हमले की बात कही गयी है। जानमाल के खतरे को देखते हुए सुरक्षाकर्मी की भी मांग की है।जांच करायी जा रही है। जो सामने आएगा उस आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.