
बांगरमऊ,उन्नाव : नगर के मोहल्ला कटरा में अज्ञात चोरों ने बीते गुरुवार बंद मकान का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी समेत 5 लाख का माल पार कर दिया घर वापस आए मकान मालिक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है,सर्वेश कुमार पुत्र रज्नलाल अग्निहोत्री गुरुवार सुबह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी ससुराल गुरसहायगंज के ग्राम सराय प्रयाग पुर गया था वह रात में अपने मकान की रखवाली करने के लिए पड़ोसी एक मित्र को चाबी दे गया था लेकिन वह देर से बाहर से वापस आया इसलिए वह उनके मकान में नहीं लेट सका गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंच गए और कमरों का ताला तोड़ दिया इसके बाद उन लोगों ने कमरे में रखी सेफ, व बक्से को तोड़कर उसमें रखी 20 हजार की नकदी तथा तीन सोने की चैन 15 जोड़ी पायल कान के झाले व हार एक दर्जन अंगूठी समेत 5 लाख कीमती सामान पार कर दिया पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है।