diwali horizontal

यूपी बोर्ड 10th 12th परीक्षा 2022 डेट : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कब होंगी यूपी बोर्ड प्री और मुख्य परीक्षाएं

0 111

युपी : विधानसभा चुनाव के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथियों को लेकर अब भी निर्णय नहीं हो पाया है। उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं चुनाव के पहले करवाई जाएंगी। उन्होंने बातचीत में कहा कि इस बार हमने अर्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करवाये हैं। ये पहली बार हुआ है। हम प्री बोर्ड परीक्षाएं भी चुनाव के पहले करवा लेंगे।

विधानसभा चुनाव मार्च तक होने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल वइंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल के आसपास शुरू हो सकती हैं। योजना है कि 16 से 18 दिनों में 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं करा ली जाएंगी। वहीं प्री बोर्ड की परीक्षाएं जनवरी में होंगी।

यूपी बोर्ड में प्री बोर्ड परीक्षाएं पिछले सत्र से ही अनिवार्य की गई हैं। इससे पहले स्कूल अपने स्तर से इसे कराते थे। लेकिन इस बार हर लिखित परीक्षा व प्रायोगिक परीक्षा के नम्बर वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.