diwali horizontal

यूपी सरकार ने केजरीवाल को फिर से दी बहस की चुनौती

0 158

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से खुली चुनौती दी है

लखनऊ: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मैंने 5 सवाल पूछे थे लेकिन आज तक उस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया है। मनीष सिसौदिया लखनऊ आकर कुर्सी लगाकर झूठ बोलकर और नौटंकी करके चले गए पर कोई जवाब नहीं दिया सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा कोरोना का टेस्ट कराए गए। दिल्ली सरकार से जवाब मांगा कि उन्होंने अपने राज्य में कितने कोविड टेस्ट कराए हैं

विकास और कोविड-19 के मैनेजमेंट पे बहस

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के उत्तर प्रदेश दौरे के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माहौल गर्म होती दिख रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से खुली चुनौती दी है उन्होंने सूबे में विकास और कोविड-19 के मैनेजमेंट को लेकर बहस के लिए खुली चुनौती दी है लेकिन शिक्षा माडल पे बहस करने के लिए जब सिसौदिया आए थे तब कोई भी योगी सरकार की मंत्री सामने नहीं आए थे

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव लड़ने का बनाई है, लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख का कोविड इलाज कराकर चले जाते हैं। उनके इस बयान पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.