diwali horizontal

UP सरकार पीड़ित को गुमराह न करे, न्याय दिलाने पर ध्यान करें केंद्रित: मायावती

0 205

 

लखनऊ ;  हाथरस के बूलगढ़ी गांव में मृत दलितUP सरकार पीड़ित को गुमराह न करे, न्याय दिलाने पर ध्यान करें केंद्रित: मायावती युवती को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के विपक्ष पर हमला करने के कदम को बसपा मुखिया मायावती ने घटिया चाल बताया है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो चुकीं मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार से इस प्रकरण पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने को कहा है

मायावती ने कहा कि हाथरस कांड की की आड़ में प्रदेश के विकास को प्रभावित करने के जातीय व साम्प्रदायिक दंगा भड़कानेे की साजिश का विपक्ष पर लगाया गया योगी आदित्यनाथ सरकार का आरोप सही है या चुनावी चाल, यह तो समय बताएगा। बसपा मुखिया ने कहा कि फिलहाल तो जनमत की मांग है कि यूपी की सरकार हाथरस कांड के पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करे तो बेहतर है

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वैसे हाथरस कांड में पीड़िता और उसके परिवार के साथ जिस प्रकार का गलत व अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष व आक्रोश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास समय है कि अब भी गलती सुधारें। वह अब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो वरना प्रदेश में इस तरह की जघन्य घटनाओं को रोक पाना बेहद मुश्किल होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.