
यूपी सरकार ने बांटे प्रमोशन: 67 IAS अधिकारियों को नववर्ष का बड़ा तोहफा
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने नए वर्ष 2026 से पहले प्रशासनिक अफसरों को बड़ी सौगात देते हुए 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। शुक्रवार को प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) एम देवराज ने इसका आदेश जारी किया। प्रमोशन की प्रभावी तिथि 1 जनवरी 2026 तय की गई है। माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर हुए इस प्रमोशन के बाद जल्द ही तबादले भी किए जा सकते हैं।
2001 बैच: 4 अधिकारी बने प्रमुख सचिव
वर्ष 2001 बैच के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान के साथ प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें शामिल हैं:
• शशि भूषण लाल सुशील
• अजय कुमार शुक्ला
• अपर्णा यू
• एसवीएस रंगाराव
2010 बैच: 19 अधिकारियों को सचिव पद
2010 बैच के 19 अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इन्हें सुपर टाइम वेतनमान (1,44,200 – 2,18,200 रुपये) मिलेगा। प्रमुख नाम हैं:
अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य।
साथ ही, के बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
शर्त: इन सभी को दो वर्ष में मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज 4 पूरा करना होगा।
2013 बैच: 30 अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड
2013 बैच के 30 आईएएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड (1,23,100 – 2,15,900 रुपये) दिया गया है।
प्रमुख नाम: दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, सैमुअल पाल एन, विशाल भारद्वाज, आर्यका अखौरी और शिशिर।
अनिवार्यता: तीन वर्षों में मिड कैरियर प्रशिक्षण पूरा करना होगा।
2022 बैच: 13 अधिकारियों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान
वरिष्ठ समयमान पाने वाले 13 अफसरों में शामिल हैं:
श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे जैन, डॉ. दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन, आलोक प्रसाद और कुमार सौरभ।