
तिलोई : विधायक को यूपी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं सकी है। यह हाल तब है जब न्यायालय द्वारा अमेठी एसपी से लेकर पुलिस महानिरीक्षक तक को गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। पुलिस के इस गैर जिम्मेदाराना रवैए पर न्यायालय ने कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार को एक बार फिर वारंट जारी करते हुए 22 दिसंबर के पहले विधायक को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि अनुपालन न करने पर मामला उच्च न्यायालय को संदर्भित कर दिया जाएगा। एमपी-एमएलए कोर्ट में अमेठी जिले के तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के खिलाफ चल रहे आपराधिक वाद में गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ। पुलिस अधीक्षक अमेठी और रायबरेली द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर 26 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखा गया।
इसमें चार दिसंबर से पहले विधायक को न्यायालय में हाजिर कराने के आदेश जारी किए थे। बिना तामीला कराए गैर जमानती वारंट न्यायालय को वापस कर दिया गया। इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी को सख्त आदेश दिए हैं।