
यूपी : लखनऊ चेयरमैन अली ज़ैदी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की छटी बैठक आज दिनांक २३/०२/२३ को विधिवत संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, वरिष्ठ परामर्शी डॉ नुरुस फ़ातिमा और एडवोकेट शबाहत हुसैन ने हिस्सा लिया, मुख्य रूप से आज की बोर्ड बैठक में पूरे प्रदेश से आये लोगों के औक़ाफ़ संबंधित मामलो की सुनवाई हुई और तौलियत के क़रीब ६५ से ७५ मामलो में निर्णय लिया गया।
बोर्ड के सम्मानित सदस्यों ने चेयरमैन अली ज़ैदी को माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उनको नव गठित बोर्ड की साल भर की उपलब्धियों की रिपोर्ट देने पर बधाई दी और उनकी अध्यक्षता में विश्वास जताते हुई ऐसे ही वक्फ़ की ज़मीनों को भू माफिया से आज़ाद कराने की लड़ाई में साथ देने का विश्वास जताया
जिसमें मुख्य रहे :
१. वक्फ़ करबला मीर ख़ुदा बख़्श तालकटोरा, में पूर्व मुतवल्ली, पूर्व सदस्य सैयद फ़ैज़ी के भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद बोर्ड ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था जिसके चलते शासन ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी और बोर्ड ने वक़्फ़ को अपने सीधे नियंत्रण में ले लिया था, प्रशासक द्वारा ग्रह विभाग से इस वक़्फ़ में इनके द्वारा किए गए अनुमानित कई करोड़ रुपये के घोटाले की जाँच शासन को भेज किसी उच्च जाँच एजेंसी से जाँच कराने का प्रस्ताव है
आज की बैठक में बोर्ड ने इस वक्फ़ को अपने सीधे नियंत्रण से मुक्त करते हुई परिवार के लोगों द्वारा आवेदित कमेटी को मंज़ूरी दे दी। शादाब आगा मुंतज़िम मुतवल्ली बनाये गये
२. वक्फ़ रौज़ा हज़रत क़ासिम, जलालपुर, अम्बेडकरनगर में स्थानीय लोगों की नई कमेटी का गठन किया गया
३. वक्फ़ मनसबिया, मेरट में भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर मुतवल्ली फ़क़री को बोर्ड ने बर्खास्त कर दिया और वक्फ़ नामे के अनुसार नया मुतवल्ली बनाया गया
४. वक़्फ़ दाद अली, अमरोहा में मुतवल्ली वली हैदर के ख़िलाफ़ प्राप्त शिकायतों के आधार पर गठित जाँच में आरोप सिद्ध होने के बाद बोर्ड ने उन्हें बर्खास्त कर दिया और वक्फ़ हित में उक्त वक्फ़ को अपने सीधे नियंत्रण में ले लिया उनके ख़िलाफ़ किए गए भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुक़दमे दर्ज कराने हेतु रिपोर्ट तैयार
५. वक़्फ दरगाह हज़रत अब्बास (अ०स) लखनऊ को बोर्ड ने अपने सीधे नियंत्ररण से मुक्त करते हुई मीसम रिज़वी की प्रस्तावित कमेटी को नियुक्त किया मीसम रिज़वी को कमेटी का सचिव बनाया गया
६. करबला अब्बास बाघ, हरदोई रोड लखनऊ में प्रशासक रहे मौलाना सैयद कलबे जवाद का समय बढ़ाया गया इस वक्फ़ को भू माफिया से मुक्त कराने के लिए मौलाना और चेयरमैन अली ज़ैदी कमर कसे हुवे है