
UP STF ने ₹30,000 के इनामी हुसन सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया, खुद को मृत साबित करने के लिए की थी हत्या
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में हत्या के मामले में वांछित और ₹30,000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी हुसन सिंह उर्फ फौजी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी, जो भारतीय सेना से सेवा मुक्त हो चुका है, पर खुद को मृत साबित करने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर लाश जलाने का गंभीर आरोप है।
कैसे बेनकाब हुई साजिश?
एसटीएफ फील्ड इकाई आगरा को लगातार वांछित अपराधियों की गतिविधियों के बारे में इनपुट मिल रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के पर्यवेक्षण में गठित टीम को सूचना मिली कि हुसन सिंह रायभा मंदिर के पास, थाना अछनेरा क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना मिलते ही एसटीएफ, स्थानीय पुलिस और बुरहानपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार (04.12.2025) दोपहर 3:45 बजे आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में खोला सनसनीखेज राज
हुसन सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि आगरा में दर्ज कई मामलों से बचने के लिए उसने बुरहानपुर में नीलेश नाम के युवक की हत्या की।
हत्या के बाद उसने —
-
लाश को जला दिया
-
मृतक के पास अपना आईडी कार्ड और निजी सामान रख दिया
ताकि पुलिस उसे मृत घोषित कर दे और वह आराम से फरार हो जाए।
वारदात के बाद वह मुंबई भाग गया था।
आपराधिक इतिहास
हुसन सिंह आगरा के थाना अछनेरा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:
-
मु0अ0सं0 559/2009 (धारा 307/452/504/506 भादवि)
गिरफ्तारी के बाद उसे थाना अछनेरा में दर्ज केस (मु0अ0सं0 338/2020) में दाखिल किया गया है। बुरहानपुर पुलिस अब हत्या के मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।