diwali horizontal

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र में 1.60 क्विंटल गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

0 64

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र में 1.60 क्विंटल गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

न्यूज़ रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। STF की प्रयागराज यूनिट ने जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर 1.60 क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसटीएफ टीम ने बभनी गांव के पास सोनभद्र मार्ग पर एक टाटा ट्रक (UP 54 T 5150) को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के केबिन में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त कैविटी से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। इस दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनोज यादव निवासी मऊ, जो ट्रक चालक और वाहन स्वामी है, तथा मदन निवासी रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। बरामदगी में 1.60 क्विंटल गांजा, तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक और मोबाइल फोन शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के मऊ और बिहार के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए उड़ीसा से गांजा लोड करने के बाद अम्बिकापुर में ट्रक पर ऊपर से कोयला लाद दिया जाता था। पूछताछ के दौरान गिरोह के मुख्य सरगना छोटू यादव निवासी मऊ का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल फरार है।

यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक STF प्रयागराज शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना बभनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.