diwali horizontal

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: लखनऊ में कोडीन कफ सिरप तस्करी के दो सगे भाई गिरफ्तार

0 61

कोडीन कफ सिरप तस्करी पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को लखनऊ में एक और बड़ी सफलता हासिल की। एसटीएफ ने सहारनपुर के रहने वाले दो सगे भाई, अभिषेक शर्मा और शुभम शर्मा, को आलमबाग क्षेत्र से धर दबोचा। दोनों पर अवैध कोडीन कफ सिरप का स्टॉक रखने और फर्जी फर्मों के जरिए अवैध तस्करी नेटवर्क को चलाने का गंभीर आरोप है।

छापेमारी के दौरान एसटीएफ टीम को दोनों के पास से दो मोबाइल फोन और फर्जी फर्म से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

तस्करी नेटवर्क में अहम भूमिका

जांच में सामने आया कि दोनों भाई लंबे समय से इस गैरकानूनी धंधे में सक्रिय थे। दोनों को आलमबाग मवैया रोड, टेढ़ी पुलिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभिषेक शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2019 से जी.आर. ट्रेडिंग फर्म में कार्यरत था, जहां उसने रिकॉर्ड और लोडिंग-अनलोडिंग का काम संभाला। बाद में वह फर्जी फर्मों के माध्यम से फेन्सेडिल (कोडीन मिश्रित कफ सिरप) की अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा बन गया।

SIT की जांच में खुलासा हुआ कि विभोर राणा और विशाल सिंह, जी.आर. ट्रेडिंग के जरिए एबॉट कंपनी की कफ सिरप की भारी मात्रा मंगाते थे। फर्जी कागजातों के जरिए इन सिरप की खरीद-बिक्री को वैध दिखाया जाता था, जबकि वास्तविकता में इसे नशे के लिए तस्करों को सप्लाई किया जाता था।

यह नेटवर्क उत्तर भारत से पूर्वी राज्यों होते हुए बांग्लादेश तक सक्रिय था।

12 बड़े साजिशकर्ताओं की सूची जारी

इसी मामले में SIT ने बुधवार को 12 बड़े आरोपियों की सूची जारी की थी, जिनमें शामिल हैं:

विभोर राणा, सौरभ त्यागी, विशाल राणा, पप्पन यादव, शादाब, मनोहर जायसवाल, अभिषेक शर्मा, विशाल उपाध्याय, भोला प्रसाद, शुभम जायसवाल, आकाश पाठक और विनोद अग्रवाल।

इन सभी पर कोडीन मिश्रित कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री, स्टॉकिंग और अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय तस्करी में शामिल होने का आरोप है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.