diwali horizontal

UP STF की कामयाबी: चेक का क्लोन बनाने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश गिरफ्तार 

0 256

 

लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने संस्थानों के बैंक अकाउंट के कैंसिल चेकों का क्लोन बनाने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस ने बैंक अकाउंट के कैंसिल चेकों का क्लोन बनाकर ग्राहकों को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि इस गैंग का एक सदस्य पॉलिटेक्निक चौराहे के पास पहुंचने वाला है। एसटीएफ ने घेराबंदी करके संस्थानों के बैंक अकाउंट के कैंसिल चेकों का क्लोन बनाकर अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से तीन लाख 65 हज़ार रुपये नकद व दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
एसटीएफ की पूछताछ में उन्होनें बताया अभियुक्त अरविंद तिवारी उर्फ सीटू तिवारी पुत्र उपेंद्र नाथ तिवारी जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं थाना स्थित सुभाषपुर का निवासी है। उन्होनें बताया कि यूपीडा के खाते से क्लोन चेक के जरिये चार बार में करीब 40 लाख रुपये ठगी करने की बात को भी स्वीकार किया है। इसमें पहली, दूसरी तीसरी व चौथी बार में नौ लाख 93 हजार, नौ लाख 98 हजार, नौ लाख 86 हजार व नौ लाख 68 हजार रुपये उड़ाए गए हैं। इस बाबत गोमती नगर के विभूति खंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक संजय कुमार की ओर से अभियुक्त अरविंद तिवारी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके लिए एसटीएफ को भी लगाया गया था।
पूछताछ में पता चला था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इमेज बेस्ड क्लीयरिंग सिस्टम (आइसीएस) का फायदा उठाकर इस गिरोह के सदस्य चेक को क्लोन करके अपने खातों में रुपये ट्रांसफर कर लिया करते थे और बाद में उसे चेक व एटीएम से निकाल कर आपस में बांट लिया करते थे। अभियुक्त ने एसटीएफ को बताया है कि एक वर्ष उसकी मुलाकात जौनपुर के मनीष मौर्या से हुई थी। जिसका संबंध मुंबई में रहने वाले शादाब अनवर शेख व अन्य से था। वह सब चेक को क्लोन करके पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे
Leave A Reply

Your email address will not be published.